Duniya chale na shri ram ke bina lyrics

Duniya chale na shri ram ke bina lyrics

Duniya chale na shri ram ke bina lyrics

Lyrics start:

दुनिया चले ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।


सीता हरण की कहानी सुनो,

बनवारी मेरी जुबानी सुनो,

सीता मिले ना श्री राम के बिना,

पता चले ना हनुमान के बिना,

ये दुनिया चले ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।


लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,

कौन बूटी लाने के काबिल था,

लक्षण बचे ना श्री राम के बिना,

बूटी मिले ना हनुमान के बिना,

दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।


जब से रामायण पढ़ ली है,

एक बात हमने समझ ली है,

रावण मरे नी श्री राम के बिना,

लंका जले ना हनुमान के बिना,

ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।



सिंहासन पे बैठे है श्री राम जी,

चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,

मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना,

भक्ति मिले ना हनुमान के बिना,

ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।



वेदों पुराणों ने कह डाला,

राम जी का साथी बजरंग बाला,

राम ना जियेंगे हनुमान के बिना,

हनुमान ना रहेंगे श्री राम के बिना,

ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,

राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

Lyrics end:

Comments

Popular posts from this blog

ドクター ファンク ビート 歌詞

Ah canım sevgilim akor

Neeyum naanum sernthu sellum nerame song lyrics